संदेश

अगस्त, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केदारनाथ यात्रा 2022

चित्र
8 /7/22 को शाहजहाँपुर रेलवे स्टेशन से इलाहाबाद हरिद्वार ट्रेन से हम और शिवांग भाई बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिये सुबह 9 बजे निकले। निर्धारित समय पर ट्रेन आ गई। आराम से सीट मिल गई... हम दोनों सीट पर बैठ गए..,  कुछ ही समय में ट्रेन चल दी... गर्मी बहुत ज्यादा थी।  एक घंटे बाद हम बरेली पहुँच गए। यहां पर मैंने शिवांग भाई को बताया कि मेरा चैम्बर रेलवे स्टेशन के बहुत पास है, 2 मिनट का रास्ता है। मैं यहीं प्रैक्टिस करता हूँ। फिर कुछ ही देर में ट्रेन चल दी। लगभग दो घंटे बाद ट्रेन मुरादाबाद पहुँच गई।  सुबह -2 हम दोनों लोग घर से कुछ खाकर नहीं आए थे तो अब भूख लगने लगी थी। मुरादाबाद स्टेशन पर पानी की एक बोतल लेकर मैं  ट्रेन में आकर बैठ गया। कुछ ही समय बाद मैंने और  शिवांग भाई ने खाना खाया।शिवांग भाई द्वारा लाया गया खाना बहुत ही स्वादिष्ट और लजीज था,। अब ट्रेन में मुरादाबाद के बाद हमारे डिब्बे में भीड़ बढ़ने लगी तो सीट बदलकर दूसरे डिब्बे में बैठ गए.. यह डिब्बा पूरा खाली था मात्र 2,4 सवारी ही थी। कुछ देर  में लगभग शाम 4 बजे  ट्रेन ने हमको हरिद्वार पहुँचा दि...