भारत परिक्रमा 2022
1 (तिरुपति मंदिर ) 20/4/2022 को हम सपरिवार श्री तिरुपति बाला जी महाराज के दर्शन के लिये निकले...हमारा कचहरी में कुछ वर्क था तो मैं आज कचहरी भी गया। ठीक 11:00 बजे मै बरेली जक्शन पहुँच गया। हमारा परिवार वहां पर पहले ही उपस्थित ¹था... ¹¹ इंदौर एक्सप्रेस प्लेटफार्म न 4 पर लगी थी...श्री तिरुपति बाला जी महाराज का नाम लेकर हम सभी लोग ट्रेन में सामान रख कर बैठ गए। बरेली से निकलते ही माता जी द्वारा घर से आया खाना पनीर ,आलू ,बेसन की रोटी और सलाद का हमने भोजन किया। लगभग 3 घंटे बाद हमारी गाड़ी अलीगढ़ 5पहुँच गई...इस ट्रेन से हम सभी को आगरा तक nजाना था ,आगरा से हम सभी का तिरुपति तक का कंफर्म टिकट था। 6:30 पर आगरा पहुँच गए ,पवन मामा हम सभी लोगों से मिलने आगरा कैंट आए। पवन मामा ने यात्रा संबधी ⁸ए ⁹बहुत सारे सुझाव दिए। 9;30 पर मामा ने विदा ली। यहां (आगरा) से 10;20 रात्रि में केरला एक्सप्रेस से हमको तिरुपति बाला महाराज के दर्शन के लिये निकलना है। कुछ समय में केरला...