उत्तराखंड बाइक यात्रा 2020
24 oct 2020 को बरेली रेलवे स्टेशन से विकास को साथ लेकर मैं अपनी अपाचे बाइक से उत्तराखंड दर्शन के लिए निकला ,बरेली से निकलते ही झुमका चौराहे पर पहुँचकर विकास ने कुछ फोटो लिये। फिर मैं मुरादाबाद तक धीरे धीरे अपनी बाइक को चलाता रहा,मुरादाबाद से आगे बाइक बहुत तेज चलाई थी।बाइक चलाते समय भूख बहुत तेज लग रही थी पर कुछ खाने का अच्छा न दिख रहा था तो चलता ही रहा। 2 बजे हम लोग नजीबाबाद पहुँच गए। नजीबाबाद पहुँच कर मैंने और विकास ने एक छोटे से होटल पर चाय पी और समोसे खाये थे बरेली से चलने के बाद नजीबाबाद यह पहला स्टॉप था। लगभग 30 मिनट होटल पर रुकने के बाद मैं और विकास हरिद्वार के लिये चल दिये,हरिद्वार यहां से 50 किलोमीटर था। हम धीरे धीरे हरिद्वार की तरफ बढ़ रहे थे। हरिद्वार पहुँचने से पहले बाइक में तेल खत्म हो गया तो एक पेट्रोलपंप पर डलवा लिया। हरिद्वार पहुँचने से 09 ,10 किलोमीटर पहले जंगल भी पड़ा था। लगभग 4 बजे हम हरिद्वार पहुँच गए। हरिद्वार में हमारे दो और साथी अविनाश और आदित्य पहले पहुँच गए थे। अविनाश और आदित्य हमको हर की पौड़ी पर मिले,हम स...