संदेश

2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मसूरी यात्रा 2025

चित्र
13 जून 25 को शाम 3 बजे  मेरे  दोस्त का फोन आया , कि  गर्मी  बहुत हो रही है, हरिद्वार घूमने चलते हैं फ़िर कुछ समय में ही हमारा भी घूमने का प्लान बन गया,   शाम 7 बजे  मेरा दोस्त मेरी गाड़ी लेकर बरेली आ गया , फिर हम 4 लोग और हमारा बाबू हरिद्वार के लिए अपनी गाड़ी से निकल पड़े मुरादाबाद  से आगे जाकर एक होटल पर खाना खाया, हमने तो अपना घर का लाया हुआ ही खाना खाया  30 मिनट ब्रेक के बाद हरिद्वार के लिए निकल पड़े रात 1 बजे  लगभग हरिद्वार  पहुंच गए 2500 रूपए का जंक्शन के पास रात 2 बजे होटल लिया।  कुछ समय चाय पीकर  गाड़ी रेलवे की पार्किंग में खड़ी करके रूम पर जाकर सो गए। सुबह जल्दी  9 बजे उठकर  हम सब लोग हर की पौड़ी पर  गंगा स्नान के निकले , हमने अपने बाबू शिवांश के साथ गंगा जी में खूब स्नान किया  अब शिवांश दूसरी बार गंगाजी  हर की पौड़ी में मेरे साथ स्नान कर रहा था। वो अब डर नहीं रहा था। कुछ ही समय बाद नहा कर अपने रूम पर आ गए और मसूरी के लिए अपनी गाड़ी से चल दिए, रास्ते में बहुत ज्यादा ट्रैफिक था ग...