मसूरी यात्रा 2025

13 जून 25 को शाम 3 बजे  मेरे  दोस्त का फोन आया , कि  गर्मी  बहुत हो रही है,
हरिद्वार घूमने चलते हैं फ़िर कुछ समय में ही हमारा भी घूमने का प्लान बन गया,   शाम 7 बजे  मेरा दोस्त मेरी गाड़ी लेकर बरेली आ गया , फिर हम 4 लोग और हमारा बाबू हरिद्वार के लिए अपनी गाड़ी से निकल पड़े मुरादाबाद  से आगे जाकर एक होटल पर खाना खाया, हमने तो अपना घर का लाया हुआ ही खाना खाया  30 मिनट ब्रेक के बाद हरिद्वार के लिए निकल पड़े रात 1 बजे  लगभग हरिद्वार  पहुंच गए 2500 रूपए का जंक्शन के पास रात 2 बजे होटल लिया।
 कुछ समय चाय पीकर  गाड़ी रेलवे की पार्किंग में खड़ी करके रूम पर जाकर सो गए। सुबह जल्दी  9 बजे उठकर  हम सब लोग हर की पौड़ी पर  गंगा स्नान के निकले , हमने अपने बाबू शिवांश के साथ गंगा जी में खूब स्नान किया  अब शिवांश दूसरी बार गंगाजी  हर की पौड़ी में मेरे साथ स्नान कर रहा था। वो अब डर नहीं रहा था। कुछ ही समय बाद नहा कर अपने रूम पर आ गए और मसूरी के लिए अपनी गाड़ी से चल दिए, रास्ते में बहुत ज्यादा ट्रैफिक था गाड़ी दोस्त ने ही चलाई। 
वीकेंड पर जा रहे हैं मसूरी, तो पहले ट्रैफिक देख लीजिए वरना आप जाम में फंस जाएंगे।

 उत्तराखंड के मसूरी शहर में लाखों में संख्या में लोग वीकेंड मनाने पहुचे थे बड़ा जाम था।


देहरादून के पास  एक होटल में खाना खाया ,350  की थाली थी , पनीर दाल,  रायता मिक्सवेज  2 रोटी चावल खाना बेहद स्वादिष्ट था फिर 1 घंटे बाद हम लोग मसूरी के लिए  चल दिए , मसूरी पहुंचते 2 रात  हो गई थी  8 बज गया गया मंसूरी में हैवी ट्रैफिक था तो होटल मसूरी से  कुछ ही दूर आगे लिया , सुबह को कैंपटी फाल में घूमने का मौका मिला लगातार बारिश होने के कारण कैंपटी फाल झरने में नहीं नहाए मेरा दोस्त  नहाया, यहां क्यो कि बारिश बहुत तेज हो रही थी। हमने यहां पर अपने बाबू के साथ मैगी एंजॉय किया। 30 मिनट ब्रेक के वापस अपनी गाड़ी में आकर बैठ गए फिर वापस आकर 12 बजे से 5 बजे तक मसूरी घूमा उसके सभी लोग हरिद्वार के लिए निकल गए रात 12  बजे हरिद्वार पहुंचे होटल  में खाना खाकर, 1500 रु का AC रूम लिया,उसके बाद रात 2 बजे हर की पौड़ी पर घूमने निकले कुछ ही समय बाद वापस आकर रूम पर सो गए , सुबह उठकर फिर हम सभी ने  हर की पौड़ी पर गंगा स्नान  किया उसके बाद कुछ देर बाजार घूमकर कर अपने घर के लिए निकल पड़े इस तरह हमारी यह हरिद्वार मसूरी यात्रा खत्म हुई।
 इस यात्रा पर हमारे बेटे ने खूब एंजॉय किया। 
पहाड़ों  की रानी मसूरी खूबसूरती और प्रकृति का अद्भुत संगम हरीभरी वादियों के बीचोबीच बना एक बेहद सुंदर रमणीक स्थान है। मसूरी देश के उन सबसे सुंदर जगहों में से एक है जहां लोग घूमने के लिए बार बार आते हैं। प्रकृति ने भी उत्तराखंड को दिल खोलकर खजाना लुटाया है।
मसूरी उत्तराखंड का छुपा हुआ स्वर्ग है यहां की सुंदरता व दृश्य स्वप्नलोक से कम नहीं। हरे-भरे पहाड़ों के बीच शांत, प्रकृति और विरासत का बेमिसाल संगम है। यहां आकर समय जैसे ठहर जाता है, और मन खुद से मिलने लगता है। चाहे आप फोटोग्राफी के शौकीन हों या शांति के, यह जगह दिल चुरा लेती है। भीड़भाड़ से दूर मसूरी एक परफेक्ट वीकेंड गेटअवे है – सुकून, सुंदरता और सादगी का संगम।


मसूरी से 15 किलो मीटर की दूरी पर यमुनोत्री रोड पर कैंप्टी फॉल्स स्थित है। ऊंची पहाड़ियों से घिरा एक झरना है। मंसूरी आने वाले सैलानी इस झरने को देखने के लिए जरूर आते हैं।

मसूरी यात्रा समाप्त  2025

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केदारनाथ यात्रा 2022

भारत परिक्रमा 2022