कचहरी नामा
सूरज शर्मा एडवोकेट
न्याय की लड़ाई में आपका भरोसेमंद साथी
सिविल, क्रिमिनल एवं राजस्व मामलों में अनुभवी
जमानत, भूमि विवाद, पारिवारिक मामलों में विशेष पकड़
मजबूत पैरवी और सही कानूनी सलाह
हर जरूरतमंद को न्याय दिलाना हमारा संकल्प
एडवोकेट सूरज शर्मा बरेली के एक अनुभवी विधि-विशेषज्ञ हैं, आप जिला न्यायालय बरेली में वकालत करते हैं आप सीनियर अधिवक्ता संजीव शर्मा जी और मो इश्तियाक एडवोकेट राकेश कुमार के जूनियर हैं न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और ईमानदारी के लिए जाने जाते हैं। आपने विधि क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सिविल, क्रिमिनल एवं राजस्व मामलों में विशेष दक्षता हासिल की है।
सूरज शर्मा एडवोकेट का उद्देश्य हर व्यक्ति को न्याय दिलाना और समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। आपने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण मामलों में प्रभावी पैरवी कर मुवक्किलों को राहत दिलाई है,आपकी कार्यशैली में सत्य, नैतिकता और पेशेवर ईमानदारी सर्वोपरि है, जिससे मुवक्किलों का आप पर गहरा विश्वास बना रहता है।
न्याय की दुनिया में कुछ नाम सिर्फ वकालत नहीं करते,बल्कि इंसाफ को अपना धर्म मानकर जीते हैं, ऐसा ही एक नाम है सूरज शर्मा एडवोकेट जो सिर्फ अदालत में दलीलें नहीं रखते,बल्कि गरीब,पीड़ित और शोषित असहाय लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर खड़े रहते हैं। आपका कहना है कि परमात्मा का शुक्र गुजार हूं जिन्होंने मेरी ज़िन्दगी में गुरु जी संजीव शर्मा एडवोकेट और आदरणीय इश्तियाक एडवोकेट राकेश भईया एड जैसे ऐसे फ़रिश्ते दिए हैं जो मेरी वकालत के सफ़र में मेरी सबसे बड़ी ताक़त और कामयाबी बने हुए हैं।
साल 2017 में आपने वकालत करने का संकल्प लिया और तब से लगातार कानूनी सहायता देकर समाज सेवा की मिसाल कायम की है,खुद एक साधारण परिवार से निकलकर आज इस मुकाम तक पहुंचे सूरज शर्मा एडवोकेट गरीबों के दर्द को समझते हैं और इसी कारण जब भी उन्हें लगता है कि किसी के साथ अन्याय हुआ है,वे बिना फीस के उसकी पैरवी करने के लिए आगे आ जाते हैं। इसी सेवा भाव के उनके कई उदाहरण बरेली की अदालत में देखने को मिलते हैं,जहां उन्होंने गंभीर आरोपों में फंसे कई बेगुनाह आरोपियों को निःशुल्क पैरवी कर न्याय दिलाया।
सूरज शर्मा एडवोकेट की सामाजिक भूमिका केवल अदालत तक सीमित नहीं है,उन्होंने जनहित में कई अच्छे कार्य भी किए हैं। वे कई सामाजिक-धार्मिक संगठनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। जो उनके समर्पण और सेवा भावना का प्रमाण है।
आज जब वकालत को अक्सर पेशे के रूप में देखा जाता है,ऐसे समय में सूरज शर्मा एडवोकेट जैसे अधिवक्ता इसे सेवा का माध्यम बनाकर समाज के सामने एक प्रेरणा बनकर उभरे हैं। बरेली बदायूं पीलीभीत शाहजहांपुर और आसपास के क्षेत्र में उनका नाम सिर्फ एक वकील के रूप में नहीं,बल्कि न्याय दिलाने वाले एक सच्चे मददगार के रूप में लिया जाता है-जो हर उस व्यक्ति के साथ खड़ा होता है,जिसे सच में न्याय की जरूरत होती है
सूरज शर्मा एडवोकेट ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर अपनी वकालत का लोहा मनवाया है दहेज हत्या लूट, डकैती , मर्डर अपहरण जैसे संगीन मामलों में कई बेकसूर लोगों को जेल की सलाखों से बाहर निकलवा चुके हैं न्यायालय में उनकी सटीक पैरवी और कानून पर उनकी मजबूत पकड़ के चलते बरेली मंडल के विधिक हलकों में उनके नाम की चर्चा बनी हुई है आपकी पहचान एक भरोसेमंद और परिणाम उन्मुख अधिवक्ता के रूप में स्थापित है।
सूरज शर्मा एडवोकेट का कहना है कि वकील के लिए कोर्ट का हर चक्कर कोई भाग दौड़ नहीं बल्कि एक तपस्या व जवानी की अग्निपरीक्षा होती है वकालत वो तपस्या जिसमें धूप बारिश थकान, मेहनत भागदौड़ सब शामिल है। वकील के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में विश्वास इसलिए होता है क्यों कि उसको भरोसा होता है कि इंसाफ देर से ही सही पर , पर मिलेगा ज़रूर।
सूरज शर्मा एडवोकेट चैंबर न 1
जेल रोड कचहरी बरेली
मो न 9792296822
Proud of you sir you are really doing great job
जवाब देंहटाएं