संदेश

2021 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उत्तराखंड बाइक यात्रा 2020

चित्र
24 oct 2020 को बरेली रेलवे स्टेशन से विकास को साथ लेकर मैं अपनी अपाचे बाइक से उत्तराखंड दर्शन के लिए निकला ,बरेली से निकलते ही झुमका चौराहे पर पहुँचकर विकास ने कुछ फोटो लिये। फिर मैं मुरादाबाद तक धीरे धीरे अपनी बाइक को चलाता रहा,मुरादाबाद से आगे बाइक बहुत तेज चलाई थी।बाइक चलाते समय भूख बहुत तेज लग रही थी पर कुछ खाने का अच्छा न दिख रहा था तो चलता ही रहा।  2 बजे हम लोग नजीबाबाद पहुँच गए। नजीबाबाद पहुँच कर मैंने और विकास ने एक छोटे से होटल पर चाय पी और समोसे खाये थे बरेली से चलने के बाद नजीबाबाद यह पहला स्टॉप था। लगभग 30 मिनट होटल पर रुकने के बाद मैं और विकास हरिद्वार के लिये चल दिये,हरिद्वार यहां से 50 किलोमीटर था। हम धीरे धीरे हरिद्वार  की तरफ बढ़ रहे थे। हरिद्वार पहुँचने से पहले बाइक में तेल खत्म हो गया तो एक पेट्रोलपंप पर डलवा लिया। हरिद्वार पहुँचने से 09 ,10 किलोमीटर पहले जंगल भी पड़ा था।  लगभग 4 बजे हम हरिद्वार पहुँच गए। हरिद्वार में हमारे दो और साथी अविनाश और आदित्य पहले पहुँच गए थे।  अविनाश और आदित्य हमको हर की पौड़ी पर मिले,हम स...

द्वारकाधीश जी की यात्रा

चित्र
                     (द्वारिकाधीश मंदिर )  24/8 /2018  बाला जी महाराज मेंहदीपुर के दर्शन  करने के बाद मैं जयपुर पहुँच गया..मेरी ट्रेन ओखा एक्सप्रेस निर्धारित समय से 2 घंटे लेट थी। ट्रेन रात के लगभग10 बजे आई। मैं आराम से  सीट पर जाकर बैठ गया, कुछ ही समय में द्वारका  के लिये  ट्रेन चल दी। लगभग 11 बजे पुष्कर के पास भूख लगी,तो मैंने पूरी सब्जी खाई। उसके बाद मैं सो गया,सुबह उठा तो ट्रेन राजकोट के आसपास थी। राजकोट बहुत बड़ा स्टेशन है। यहां ट्रेन लगभग 1 घंटे रुकी थी। फ्रेश होने के बाद मैंने यहां पर चाय पी,और समोसे खाये थे। थोड़ा बहुत स्टेशन पर घूम कर मैं अपनी सीट पर बैठ गया। अब लगभग द्वारका 300 किलोमीटर था। अब मैं वापस अपनी सीट पर आकर बैठ गया,और कुछ ही देर में सो गया ,जब मैं उठा तो देखा द्वारका 40 किलोमीटर बचा है। मैंने तुरंत अपना बैग पैक किया,और कपड़े चादर बैग  में ठूसे, अपने जूते पहनकर रेडी हो गया। कुछ ही देर में ट्रेन "द्वारका" पहुँच गई।               ...